मुख्य विकास अधिकारी पी.एन दिक्षित ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक की

0
11

 

हाथरस.मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों के कार्यों का मूल्यांकन किया। बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर पिछड़े विभागों के प्रदर्शन पर गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कई विभागों की धीमी कार्य प्रगति के कारण जिले की रैंकिंग में गिरावट आई है और यह 60 के पार पहुंच गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लापरवाही छोड़कर समयबद्ध तरीके से कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि कुल 9 विभागों का प्रदर्शन अपेक्षित स्तर से कम रहा, जिससे जिले की समग्र रैंकिंग प्रभावित हुई। इनमें प्रमुख रूप से प्लानिंग (आयोजन) विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तथा पंचायती राज विभाग शामिल हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कमियों को शीघ्र दूर करने, लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा चालू माह में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि जिले की रैंकिंग में जल्द सुधार लाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here