जनपद हाथरस में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथरस गेट पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश पुत्र चरन सिंह निवासी नगला अलगर्जी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना हाथरस गेट पर मु0अ0सं0 332/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना एवं थाना हाथरस गेट पुलिस टीम शामिल रही।










