गांव कुरसंडा में फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी

0
7

 

हाथरस के न्याय पंचायत कुरसंडा के तहत तहसील क्षेत्र के गांव कुरसंडा में किसानों के लिए विशेष फार्मर रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप 16 फरवरी से 20 फरवरी तक ग्राम पंचायत सचिवालय पर लगाया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन से वंचित न रहे और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सके।

इस कैंप में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य क्षेत्रीय कानूनगो नेत्रपाल सिंह और एडीओ कृषि गोपाल दीक्षित की देखरेख में किया जा रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल अनिल गौतम और किसान सहायक सुरेंद्र सिंह द्वारा किसानों के फॉर्मर रजिस्ट्रेशन किए गए।

क्षेत्रीय लेखपाल अनिल गौतम ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराते हैं, तो भविष्य में उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। उन्होंने सभी अनिच्छुक किसानों से जल्द से जल्द पंजीकरण कराने का आग्रह किया।

इस कैंप में अंकित चौधरी, अमित चौधरी, बिट्टू चौधरी, देशराज सिंह, वीरू चौधरी (आगरा), विजयपाल सिंह, घनश्याम सिंह, प्रेमवती देवी, लाल बहादुर और नीतीश कुमार सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here