हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार अनुरुदपुर थाना हाथरस जंक्शन निवासी दिलीप पुत्र राजेंद्र अपनी मोपेड से बाजार सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान तेज गति के कारण उसकी मोपेड सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर ई-रिक्शा के नीचे दब गया और बुरी तरह घायल हो गया, जबकि मोपेड और ई-रिक्शा दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत किशोर को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया।







