हाथरस में सामने आई बेटी के प्रति पिता के समर्पण की भावुक कर देने वाली तस्वीर ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे को किया साकार, पीठ पर बेटी को हाई स्कूल की परीक्षा दिलवाने पहुंचे पिता

0
5

हाथरस।यूपी के हाथरस से सामने आई बेटी के प्रति पिता के समपर्ण की भावुक कर देने वाली तस्वीर ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के नारे को साकार कर दिखाया।

18 मार्च से शुरू हुई उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षाओं के बीच यह प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। हाथरस जिले की सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र में स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी प्यारेलाल अपनी बेटी मान्या को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए अपनी पीठ पर बैठाकर पहुंचे। यह दृश्य देख वहां मौजूद छात्र-छात्राएं और शिक्षक भावुक हो उठे और पिता के समर्पण की सराहना करने लगे।

आपको बता दें जब मान्या 9वीं क्लास में थी, तब एक हादसे में उसकी एक टांग कट गई थी। लेकिन इस कठिन परिस्थिति में भी मान्या ने हिम्मत नहीं हारी। पिता प्यारेलाल ने बताया कि मान्या ने उनसे कहा था, “पापा, हादसे में मेरी टांग कटी है, लेकिन मेरा हौसला नहीं टूटा है। मैं आपके सहारे पढ़ाई कर अपनी मंजिल तक पहुंचूंगी।

बेटी के इन शब्दों ने पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। अब पूरा परिवार मेहनत-मजदूरी कर मान्या की पढ़ाई में सहयोग कर रहा है, ताकि वह पढ़-लिखकर अपने सपनों को साकार कर सके।

हाथरस की यह तस्वीर समाज को एक मजबूत संदेश देती है कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि परिवार का गर्व होती हैं — जरूरत है तो सिर्फ हौसले और साथ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here