मेडिकल स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना,जैतून तेल के दो डिब्बे लेकर हुए फरार

0
5

 

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के शहर के बीचों-बीच घंटाघर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर एक शातिर युवक द्वारा चोरी की वारदात सामने आई है। युवक लगभग 400 रुपये कीमत के जैतून तेल के दो डिब्बे लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को घंटाघर स्थित हाथरस औषधि भंडार पर एक व्यक्ति सामान खरीदने आया था। उसने कुछ सामान खरीदा, लेकिन पास ही सटी दुकान हाथरस ड्रग हाउस से मौका पाकर दो इम्पोर्टेड जैतून तेल की बोतलें उठा लीं और उन्हें अपने बैग में रखकर वहां से निकल गया।

घटना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में कैद होने के बाद दुकान स्वामी को चोरी का पता चला। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसका उद्देश्य ऐसे लोगों को समाज के सामने उजागर करना है, इसलिए उसने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here