यूजीसी के विरोध में अपने आवास पर अनशन पर बैठे राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धबरैय्या की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर ने किया उपचार

0
4

हाथरस। यूसीजी के विरोध में अपने आवास पर अनशन पर बैठे राष्ट्रीय सर्वण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ध्वरेया की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनसे मिलने पहुंचे शुभचिंतकों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की, जिसके बाद जिला प्रशासन में हलचल मच गई।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी और जिला अस्पताल की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य टीम उनके आवास पर पहुंची तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

चिकित्सकों ने बीपी आदि जांचने के बाद बताया कि कई दिनों से एक ही स्थान पर बैठे रहने के कारण कमजोरी की स्थिति बन गई है, साथ ही हल्का वायरल होने के कारण उन्हें दवा भी उपलब्ध करा दी गई है।

मौके पर नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राघव, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और एहतियातन आवास पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here