भारत विकास परिषद ने रचाया 15 जोड़ों का सामुहिक विवाह

0
6

भारत विकास परिषद ने रचाया 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह, फिजूलखर्ची रोकने का दिया संदेश

हाथरसके सासनी में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को सासनी-नानऊ रोड स्थित एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 15 युवक-युवतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरपीएम ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. उमाशंकर शर्मा ‘भाई साहब’ ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि सामूहिक विवाह दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाने का सबसे उत्तम माध्यम है, जिससे समाज में एकता और भाईचारा बढ़ता है।

श्री खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई सामूहिक बारात गाजे-बाजे के साथ स्कूल परिसर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न हुआ। परिषद के पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद के साथ उपहार भेंट कर उनके सुखद भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. खगेन्द्र शास्त्री, सचिव ज्ञानेन्द्र कुशवाह, कोषाध्यक्ष नवीन वाष्र्णेय और मार्गदर्शक निर्देश चन्द्र वाष्र्णेय सहित पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा। समारोह में बरखा-धर्मेन्द्र, शीतल-मानवेन्द्र और खुशी-योगेश सहित सभी 15 जोड़ों ने विधि-विधान से फेरे लिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here