हाथरस।सासनी के विजयगढ़ मार्ग पर क्षेत्रीय आलू किसानों की सुविधा के लिए ‘बालाजी कोल्ड स्टोर’ का विधि-विधान के साथ शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंजलि सिंह सोलंकी ने हवन-यज्ञ में आहुति दी। इसके बाद डायरेक्टर ठाकुर महेंद्र सिंह सोलंकी की माता जय देवी सोलंकी ने फीता काटकर कोल्ड स्टोर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अंजलि सिंह सोलंकी ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस कोल्ड स्टोर से स्थानीय आलू उत्पादकों को फसल भंडारण में बड़ी राहत मिलेगी।
संचालक महेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि स्टोर में आलू की गुणवत्ता सुरक्षित रखने के लिए आधुनिक मशीनों एवं बेहतर तापमान नियंत्रण प्रणाली की व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन समारोह में हरवीर सिंह तोमर, हरी शंकर वार्ष्णेय, सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं किसान उपस्थित रहे।









