हाथरस में आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर से हुई।
सुबह गणेश मंदिर पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम और भारत माता के जयकारे लगाए। इसके बाद वहां से एक ज्योति रैली निकाली गई, जो शहर के चामड़ गेट तक पहुंची। इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
चामड़ गेट पर पहुंचकर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और पूजा-अर्चना की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक डॉ. पी.पी. सिंह ने इस अवसर पर शिवाजी और मां जीजाबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से छत्रपति शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डिंपल ने मां जीजाबाई और कार्तिकेय ने छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक शिवम, शरद तिवारी, अशोक सिंह, विपिन, अमित गौतम, अखिलेश अग्रवाल, विष्णु, वीरेंद्र माहौर, संतोष, दीपक, बाजीराव, विशाल, विनोद, प्रकाश, विनायक मराठा सहित काफी लोग मौजूद रहे।







