हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जहाँगीरपुर के निकट मथुरा–कासगंज रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक 85 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 85 वर्षीय मित्तर सिंह पुत्र होती सिंह निवासी छौक, थाना हाथरस जंक्शन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहे थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कहीं जा रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा था या आत्महत्या। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।









