ई रिक्शा में चेन चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई महिला, पुलिस से हुई शिकायत

0
5

 

हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के घंटाघर के समीप एक महिला को ई-रिक्शा में चेन चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। घटना के समय मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शोर-शराबा सुनकर आसपास के स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए।

बताया गया है कि महिला ई-रिक्शा में सवार थी और उसी दौरान एक महिला ने दूसरी महिला के गले से
चेन पर हाथ साफ करने की कोशिश की। इसी दौरान पीड़ित और अन्य यात्रियों को शक हुआ तो महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here