हाथरस। 20 फ़रवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित AI समिट 2026 में यूथ कांग्रेस के कथित प्रदर्शन के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा हाथरस ने बागमूला चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम ज़िलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री की अगुवाई एवं उपाध्यक्ष एडवोकेट ऋतु गौतम के नेतृत्व में हुआ।
इस दौरान एडवोकेट ऋतु गौतम ने कहा कि वैश्विक स्तर के कार्यक्रम में किया गया ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और इससे युवाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में देश की सकारात्मक छवि प्रस्तुत की जानी चाहिए।
ज़िलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की प्रगति के बजाय नकारात्मक तस्वीर पेश करते हैं, जिसका असर संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं पर भी पड़ता है।
पुतला दहन कार्यक्रम में ज़िला मंत्री संध्या आर्य, ज़िला कार्यालय मंत्री विशाल गुप्ता, विवेक गुप्ता, ज़िला महामंत्री रजत चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष अरुण उपाध्याय, नवनीत गौतम, ज़िला मंत्री अरविंद दिवाकर, शहर अध्यक्ष कृष्णा पहलवान, मंडल महामंत्री गौरव ठाकुर, हिमांशु शर्मा, विमल वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।









