हाथरस। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 स्थित गिजरौली में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ट्यूबवेल बोरिंग कार्य का शिलान्यास नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी और पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के द्वारा किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष ने भूमि पूजन व मशीन पूजन कर कार्य का शुभारंभ कराया।
पालिका अध्यक्ष ने बताया कि करीब 45 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह ट्यूबवेल क्षेत्र की पेयजल समस्या दूर करेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और पिछले 20 वर्षों में जो कार्य नहीं हो सके, वे अब प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे हैं। वार्ड संख्या 17, सभासद बेबी कुशवाहा (पत्नी सुनील कुशवाहा) के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण कार्य कराया जा रहा है।
इस दौरान टेकपाल कुशवाहा, राकेश भैया, जलकल अभियंता हर्षवर्धन, नीरज भैया, गौरव, गौरव अग्निहोत्री, नन्हे भैया, प्रभुदयाल दिवाकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।









