वार्ड संख्या 17 में नवनिर्मित 120 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी व पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने किया लोकार्पण

0
4

 

हाथरस। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 17 में गांव गिजरौली में निर्मित 120 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी न किया उनके साथ पूर्व सांसद राजेश दिवाकर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

लोकार्पण के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़ा और लोगों को मिठाई वितरित की। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क की समस्या बनी हुई थी, जिससे आवागमन में दिक्कत होती थी। अब सड़क निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने बताया कि यह कार्य 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 17 के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

इस कार्य को पूर्ण कराने में वार्ड की सभासद बेबी कुशवाहा और उनके पति सुनील कुशवाहा के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में राकेश भैया, टेकपाल कुशवाहा, हर्षवर्धन, नीरज भैया, प्रभु दयाल, कृष्णा चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here