पुलिस ने एक सटोरिये को किया गिरफ्तार, कब्जे से 4570 रुपए व सट्टे की पर्ची बरामद

0
4

 

जनपद हाथरस में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना चन्दपा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दिनांक 21 फरवरी 2026 को चिरंजीव नाथ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार जुआ और सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना चन्दपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शिवलिंग मंदिर के पास, ग्राम नगला भुस से सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 4,570 रुपये नकद, एक पेन और सट्टा पर्ची बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना चन्दपा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here