सासनी विजय गढ़ रोड़ स्थिति खंडेलवाल पुलिस चौकी के निकट बने श्री साई कोल्ड स्टोरेज में विधि विधान से हवन-यज्ञ के साथ कोल्ड स्टोर का 14 वा शस्त्र का भव्य शुभारंभ किया
सासनी. क्षेत्र के किसानों और आलू उत्पादकों की सुविधा के लिए सासनी में ‘श्री साई कोल्ड स्टोर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एस बी एस स्कूल के डायरेक्ट डा विकास सिंह ने विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में आहुति दी और फीता काटकर कोल्ड स्टोर का शुभ आरम्भ किया। 
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना के साथ हुई वहीं स्टोरेज के मालिक डा विकास सिंह द्वारा बताया श्री साई कोल्ड स्टोर के खुलने से क्षेत्र के किसानों को अपने उत्पादों के भंडारण में बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें उचित दर पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सभी किसानो को बधाई दी। 
कोल्ड स्टोर के मालिक ठाकुर विकास सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया और स्टोर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यहाँ आलू की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आधुनिक मशीनों और तापमान नियंत्रण प्रणाली का उपयोग किया गया है। स्थानीय किसानों के लिए माल रखने और निकासी की प्रक्रिया को बहुत सरल और पारदर्शी रखा गया है। कोल्ड स्टोर में नमी और तापमान का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि किसानों की फसल लंबे समय तक सुरक्षित और ताजी बनी रहे।

शुभ आरम्भ समारोह के दौरान क्षेत्रीय लोग मौजूद थे.क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे। सभी ने डा विकास सिंह और उनके परिवार को इस नए उद्यम के लिए शुभकामनाएं दीं।







