विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत बूथ निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

0
7

 

हाथरस में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत बूथ निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने प्राथमिक विद्यालय दयालपुर, विकासखंड मुरसान के बूथ संख्या 61 तथा जीएसएएस उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरसान के बूथ संख्या 22, 23 और 24 का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य ड्राफ्ट मतदाता सूची के आधार पर त्रुटिरहित अंतिम मतदाता सूची तैयार करना है।
बूथ संख्या 61 पर निरीक्षण के दौरान बीएलओ खुशबू सिंह ने जानकारी दी कि 41 फॉर्म-06 ऑनलाइन प्राप्त कर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ द्वारा तैयार पंजिका का अवलोकन किया और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना की।

इसके बाद जीएसएएस उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरसान के बूथों का निरीक्षण किया गया। यहां बूथ संख्या 22 पर 61 फॉर्म-06, बूथ संख्या 23 पर 75 फॉर्म-06 तथा बूथ संख्या 24 पर 121 फॉर्म-06 ऑनलाइन दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई।

बूथ संख्या 24 पर जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने उपस्थित नए मतदाताओं से स्वयं फॉर्म-06 भरवाने की प्रक्रिया पूर्ण कराई और उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं से यह भी पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों का नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में दर्ज कराया जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाना है।
एंकर आउट:
जिला प्रशासन ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को अभियान को गंभीरता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित तैयार की जा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here