घरेलू विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट मां बेटा हुए घायल,पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

0
3

 

मुरसान क्षेत्र के बमनई गांव में घरेलू विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक मां और उसका बेटा घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

शारदा पत्नी सोरन सिंह, निवासी बमनई मुरसान, ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8 बजे परिवार की एक महिला और उसका बेटा घरेलू मामले को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। जब शारदा ने उन्हें गाली-गलौज करने से रोका, तो आरोपियों ने डंडे से उन पर हमला कर दिया।

शारदा ने बताया कि जब वह बचते हुए अपने घर की ओर भागीं, तो आरोपियों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान उनका 10 वर्षीय बेटा हेमंत भी घायल हो गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने घायल शारदा और उनके बेटे हेमंत को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में भर्ती कराया है।

मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here