जनपद हाथरस में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हाथरस गेट पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से कुल 56 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।









