एसपी हाथरस के द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदन बनाने हेतु वह डायल 112 सेवा को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कार्यालय से पांच नए दो पहिया पिआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0
3

 

जनपद हाथरस में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय से 05 नए दो पहिया पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ये वाहन पुलिस मुख्यालय से प्राप्त हुए हैं और इन्हें डायल-112 सेवा को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जनपद को उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि आमजन को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित डायल-112 सेवा 24×7 प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। यह सेवा पुलिस, अग्निशमन, एम्बुलेंस तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं को एक ही नंबर – 112 – के माध्यम से नागरिकों तक पहुँचाती है। आमजन अपने मोबाइल से 112 डायल कर या “112 इंडिया” मोबाइल ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि 05 दो पहिया पीआरवी वाहनों का आवंटन इस प्रकार किया गया है —
थाना कोतवाली नगर को 01,
थाना हाथरस गेट को 01,
थाना मुरसान को 01,
थाना हाथरस जंक्शन को 01,
तथा थाना सादाबाद को 01 वाहन प्रदान किया गया है।
ये सभी वाहन अत्याधुनिक जीपीएस सिस्टम, वायरलेस सेट, हाई इंटेंसिटी लाइट्स, सायरन सिस्टम एवं अन्य आधुनिक पुलिसिंग उपकरणों से सुसज्जित हैं। इनकी तैनाती से जनपद में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

दो पहिया वाहन होने के कारण ये संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी आसानी से पहुँच सकेंगे, जिससे घटनास्थल पर पुलिस की शीघ्र उपस्थिति सुनिश्चित होगी। इससे अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा नागरिक सुरक्षा व्यवस्था में और अधिक सुधार होने की अपेक्षा है।
जनपद हाथरस में डायल-112 सेवा को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में यह पहल निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here