हाथरस।सरस्वती महाविद्यालय, हाथरस के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन 27 फरवरी 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय, कलवारी में हुआ। यह शिविर 21 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती चित्रा स्वामी उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज सेवा, स्वच्छता एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने अपने आशीर्वचन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से प्राप्त अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना को जीवन में अपनाकर छात्र-छात्राएं समाज के आदर्श नागरिक बन सकते हैं।
शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नाटक, योग प्रदर्शन तथा सामाजिक जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं यातायात नियमों पर जन जागरूकता संदेश भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रिया वार्ष्णेय व दीक्षा वार्ष्णेय द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे समारोह को अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया।
प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राज कुमार एवं द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. फोजिया सिद्दीकी के निर्देशन में आयोजित इस विशेष शिविर में विभिन्न प्रशिक्षण, जन जागरूकता, ग्राम कलवारी में रैलियां आदि गतिविधियां संपन्न हुईं।
अंत में कार्यक्रम अधिकारियों ने सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ अतीत श्रीवास्तव, डॉ स्वतेंद्र सिंह, डॉ गायत्री, डॉ आनंद चक्रवर्ती, डॉ आलोक, डॉ राकेश बाबू, दिलीप, पवन पाठक, आशीष, पवन कुमार, रणवीर, पवन पंडित सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राएं मानसी शर्मा, प्रत्यूषा, प्राची, संजना, वर्षा, दिव्या, गौरव कुमार साक्षी सिंह उपस्थित रहे









