आगामी त्योहार होली के मद्देनजर आबकारी विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान

0
1

जनपद हाथरस में आगामी होली पर्व के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। आबकारी विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार और जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अलीगढ़ रोड, मंडी समिति, बस स्टैंड और सादाबाद गेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्थित देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानों में उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया। साथ ही टेस्ट परचेसिंग कर व्यवस्थाओं की जांच की गई और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी परीक्षण किया गया।

अधिकारियों ने अनुज्ञापियों को निर्देश दिए कि होली के दौरान दुकानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और अनावश्यक भीड़ का जमावड़ा न होने दिया जाए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इस कार्रवाई के दौरान राजबहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी हाथरस सदर, क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर सहित आबकारी और राजस्व विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here