दो माह से वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश, हड़ताल की शुरू

0
6

हाथरस।नगर क्षेत्र में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन न मिलने के कारण उनके चेहरों पर मायूसी छा गई है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और होली जैसे बड़े त्योहार पर भी परिवार की खुशियां अधूरी रहने का डर सताने लगा है।

सफाई कर्मचारियों ने बताया कि लगातार दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि बिना वेतन के त्योहार मनाना संभव नहीं है। बच्चों की जरूरतें, राशन और अन्य खर्च पूरे करना भी कठिन हो गया है।

इसी समस्या को लेकर सफाई कर्मचारियों ने आज से हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी या विवाद नहीं है, बल्कि उनकी लड़ाई केवल अपने वेतन को लेकर है।

कर्मचारियों का कहना है कि जिस दिन वेतन उनके खातों में आ जाएगा, उसी दिन से वे पुनः अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे। फिलहाल नगर में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here