हाथरस।दिनांक 28 फरवरी 2026 को हाथरस पुलिस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जनपद में जुआ और सट्टे की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ‘किसान ढाबा’ के पास दबिश दी, जहां एक व्यक्ति सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1000 रुपये नगद, पेन और सट्टा पर्ची बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सादाबाद में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जनपद में अवैध जुआ व सट्टे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।









