जनपद हाथरस में आज पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस, रामानन्द कुशवाह द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले 07 पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई।
🎥 वीडियो विजुअल: सभागार कक्ष का दृश्य, मंच पर अधिकारीगण, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित।
अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में उ0नि0ना0पु0 श्री सर्वेश कुमार, उ0नि0ना0पु0 श्री रामविनोद सिंह, उ0नि0ना0पु0 श्री निहाल बाबू, उ0नि0ना0पु0 श्री ऋषिराम शर्मा, उ0नि0ना0पु0 श्री महेश चन्द्र, मु0आ0स0पु0 श्री सियाराम तथा लीडिंग फायर मैन श्री राजकुमार गौतम शामिल रहे।
इन सभी पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया तथा पुलिस विभाग के साथ बिताए वर्षों को गर्व एवं सम्मान का विषय बताया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस, रामानन्द कुशवाह ने सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों ने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को समर्पित किया और कई बार पारिवारिक जिम्मेदारियों से दूर रहकर समाज सेवा का कार्य किया।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि किसी प्रकार की समस्या हो तो वे बेझिझक संपर्क करें, उनकी समस्याओं के समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
🎥 वीडियो विजुअल: माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाना एवं उपहार भेंट।
कार्यक्रम के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माल्यार्पण कर शॉल एवं रामायण तथा गीता भेंट की गई।
भावभीनी विदाई के साथ सभी के स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानित जीवन की कामना की गई।









