प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार में हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

0
1

हाथरस में युवक ने की आत्महत्या: प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार में हुआ था विवाद

हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र स्थित नगला भुस गांव में शनिवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान सूरज पुत्र नाथूराम के रूप में हुई है।

परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ था विवाद

परिवार के अनुसार, सूरज गांव के ही एक मुर्गी फार्म पर काम करता था और उसका अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन गया हुआ था। इसी दौरान संबंधित युवती भी वहां पहुंच गई।

जब परिजनों ने दोनों को साथ देखा तो उन्होंने युवती के घर जाकर इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसे डांट-फटकार लगाई। इस घटना के बाद से सूरज काफी आहत और नाराज बताया जा रहा था।

सुबह कमरे में मिला शव

शनिवार सुबह सूरज अपने घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूरज अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here