विसावर चौकी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक की गई आयोजित

0
2

 

थाना सादाबाद क्षेत्र की बिसावर चौकी परिसर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बिसावर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय रमजान और होली का पर्व साथ-साथ है, ऐसे में सभी समुदाय के लोग सतर्क रहें और आपसी भाईचारा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि बिसावर क्षेत्र की पहचान हमेशा से सौहार्दपूर्ण परंपरा और सामाजिक एकता के लिए रही है, जिसे आगे भी कायम रखा जाना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी प्रकार की अफवाह, विवाद या उपद्रव की आशंका हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल द्वारा निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में अरविंद चौधरी, श्यामवीर सिंह फौजदार, सत्तार खां, निजाम खां, शकील खां, जाकिर, निजामुद्दीन, सुगराती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here