होली के त्यौहार को लेकर लोगों ने की खरीदारी शुरू,3 मार्च को होगा होलिका दहन

0
9

होली के पर्व को लेकर लोगों ने की खरीदारीः हाथरस में 3 मार्च को होगा होलिका दहन, प्रशासन सतर्क

शहर के मुख्य बाजारों में होली पर्व को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। रविवार को त्योहार से पहले पूजा-पाठ, खान-पान के सामान, रंग, गुलाल और पिचकारी की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी।

रंगों के इस पर्व की तैयारी में लोग पूरे दिन जुटे रहे। चिप्स, पापड़, रंग, गुलाल, पिचकारियों और मुखौटों की खूब बिक्री हुई। बच्चों ने अपनी मनपसंद पिचकारियां खरीदीं, बाजार में तरह-तरह की पिचकारियां और होली की टोपियां व मुखौटे सजी दुकानों पर उपलब्ध थे। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।

घरों में भी होली की तैयारियां जोरों पर थीं, जहां लोग अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। एक दुकानदार ने बताया कि इस बार होली को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उसकी दुकान से अब तक 40-50 हजार रुपए की पिचकारी और मुखौटे बिक चुके हैं। ग्राहक विनय ने कहा कि वह परिवार के साथ उत्साहपूर्वक होली मनाएगा।

इस बीच, शहर की किला गेट स्थित बड़ी होली का दहन 3 मार्च को सुबह 5:20 बजे होगा। बड़ी होली के प्रबंधक रामगोपाल आंधीवाल ने बताया कि होलिका दहन निर्धारित इस समय पर ही किया जाएगा। होली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here