मामूली कहासुनी के चलते दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष 4 लोग हुए घायल

0
2

 

हाथरस।उत्तर प्रदेश के हाथरस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसाईकाज़ी का है। रविवार शाम आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसा में बदल गया और जमकर लाठी-डंडे चले।

इस मारपीट में समीर, दीपक, देव सिंह और रवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

“मामला आपसी विवाद का है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर ली जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।”

फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here