यूपी के हाथरस जिले में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। होली के दौरान अलग-अलग इलाकों में आवारा कुत्तों ने 300 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया।
होली के बाद जैसे ही जिला अस्पताल की ओपीडी खुली, तो बड़ी संख्या में डॉग बाइट के मरीज एआरवी इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच गए। जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष नंबर 16 के बाहर मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली।
बताया जा रहा है कि हाथरस शहर के विभिन्न स्थानों से आवारा कुत्तों के हमले के कई मामले सामने आए हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।









