जोगिया गांव में स्थित मोक्ष धाम में ग्राम वासियों द्वारा भगवान शंकर की प्रतिमा की स्थापना की

0
1

हाथरस। नगर पालिका क्षेत्र के गांव जोगिया स्थित मोक्ष धाम में ग्रामवासियों द्वारा भगवान शंकर की प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन कर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने बताया कि गांव में हो रही अकाल मौतों से दुखी होकर भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई है कि गांव और आसपास के क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति की अकाल मृत्यु न हो।

हवन-यज्ञ कार्यक्रम को भागवत कथा प्रवक्ता आचार्य श्रवण कुमार भारद्वाज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान ग्रामवासियों के सहयोग से पूरे मोक्ष धाम को फूल-मालाओं से सजाया गया और श्रद्धालुओं के लिए विशाल प्रसादी का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर डोरी लाल, घनश्याम सिंह, सोनू भारती, प्रदीप, मनोज दिवाकर, संजीव भारती, हरिओम, कमल, भरत दिवाकर, टिंकू राणा, अशोक, रिंकू, भीकमपाल, योगेश, नवीन कुमार, धर्मेंद्र कुमार दिवाकर सहित सभासद और अन्य ग्रामीण मौजूद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here