पुलिस ने 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार, कब्जे से ताश की गड्डी व नगदी की बरामद

0
10

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चल रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के पर्यवेक्षण में थाना मुरसान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की।

पुलिस टीम ने पोखर से कोटा जाने वाले रास्ते पर छापा मारकर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 6 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 52 पत्तों की ताश की गड्डी तथा लगभग 2650 रुपये नगद बरामद किए हैं।
पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना मुरसान में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here