गंदे नाले में मिला बाइक सहित युवक का शव,पुलिस मामले की जाँच में जुटी

0
11

 

हाथरस।सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव उसकी बाइक समेत गंदे नाले में मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव गढ़िया का है। गुरुवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के कुछ बच्चों ने पुलिया के नीचे नाले में एक बाइक का हैंडल बाहर निकला हुआ देखा। बच्चों ने पास जाकर देखा तो बाइक के नीचे एक युवक का शव दबा हुआ था।

बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को नाले से बाहर निकलवाया।
मृतक की पहचान गांव गढ़िया निवासी 24 वर्षीय देव यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार देव यादव बुधवार रात से घर से लापता थे। गुरुवार को उनका शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि देव यादव भाजपा के सिकंदराराऊ मंडल में संयोजक भी थे। वह पांच भाइयों में से एक थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here