हाथरस। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने शहर के दो स्थानों पर हाईमास्ट लाइटों का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर भी मौजूद रहे।
पालिका अध्यक्ष ने सबसे पहले नगर पालिका के वार्ड संख्या 22 स्थित बागमूला चौराहे पर हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या 29 स्थित वाटर बॉक्स कार्यालय के पास हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ किया। यह लाइट कार्यालय में रखे उपकरणों की सुरक्षा तथा आसपास के क्षेत्र में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाई गई है।
दोनों स्थानों पर पालिका अध्यक्ष ने स्वयं बटन दबाकर लाइटों को चालू किया। इस अवसर पर अशोक कुमार गोला, नन्हे भैया, रामजीलाल वर्मा, योगेश भारद्वाज सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।









