हाथरस। विकास खंड सासनी में रोजगार सेबको 30 महीनों तक मानदेय न मिलना किसी भी व्यक्ति के लिए न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक प्रताड़ना का कारण बन जाता है। जब बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं होतीं, तभी व्यक्ति आत्मदाह जैसे कठोर कदम उठाने पर मजबूर होता है।
रोजगार सेवक अध्यक्ष विनोद चौधरी ने बताया सभी रोजगार सेवकों को करीब 30 माह से मानदेय नहीं दिया गया है। आज एसडीएम नीरज शर्मा को ज्ञापन दिया है उधर खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए गए है आपके मानदेय को नहीं दूंगा जिससे रोजगार सेवक काफी चिंतित हैं और एक आर्थिक स्थिति से गुजर रहे हैं हालांकि उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि सोमवार को आप लोगों को आओ और बैठकर बात करते हैं आप की समस्या का समाधान होगा। और रोजगार सेवकों ने बताया काफी दिनों से मानदेय रुका हुआ पड़ा है डीपीआरओ सांसद और विधायक से कई बार लिखित शिकायत देने के समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है आज हम सब लोग बोतल में पेट्रोल लेकर आये है अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आत्मदाह कर लेंगे,चेतावनी दी है।
ज्ञापन देने वाले दिनेश कुमार, ललित कुमार, राजेंद्र प्रसाद,गगन कुमार, मधु सेंगर, विमल कुमार,जसवंत सिंह आज़ाद,मेघा सिंह, अफजल खां,सत्यप्रकास, विनोद चौधरी, मनीष सेंगर, सतीश कुमार, दीपेश कुमार, ललित कुमार, भारतीय शर्मा, बलबीर सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, राजेश बाबू, गोपाल शर्मा,राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।









