सिकंद्राराऊ पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस सहित एक युवक को किया गिरफ्तार

0
5

 

हाथरस जनपद के थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं।

अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्त को पिपलगवां जाने वाले वम्बा की पुलिया के पास से दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।

फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here