अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई

0
3

 

हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण तथा महिला थाना प्रभारी ने किया।

रैली महिला थाना परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंची। इसमें महिला पुलिस कर्मियों के साथ विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण से जुड़े नारे लगाए।

  1. इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं को महिला अधिकारों, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बिस्किट और पानी की बोतल भी वितरित की गई।

शहीद स्मारक पहुंचने पर सभी ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की। अधिकारियों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और महिलाओं को सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मी, विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं तथा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here