35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम

0
3

 

हाथरस। थाना चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव कोका में एक 35 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान जलेसर क्षेत्र के गांव सांता नबीपुर निवासी भगवान सिंह की पुत्री बेबी के रूप में हुई है। उसकी शादी लगभग 16 वर्ष पहले गांव कोका निवासी दयाराम के पुत्र महेंद्र के साथ हुई थी।

  1. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर बेबी ने अपनी बेटी की पिटाई कर दी थी। इसी बात को लेकर उसका अपने पति महेंद्र से विवाद हो गया। विवाद के बाद महिला ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here