अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 5 लोग हुए घायल

0
8

 

सिकंदराराऊ।हाथरस रोड स्थित नहर के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक पर दो छोटे बच्चे भी सवार थे।

जानकारी के अनुसार भूतेश्वर कॉलोनी निवासी एक महिला अपने दो बेटों, एक बेटी और अपने भाई के साथ गांव में गेहूं की फसल की सिंचाई करने गई हुई थी। इसी दौरान घर से सूचना मिली कि उनकी गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया है। यह खबर मिलते ही सभी लोग खुशी में एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से अपने घर के लिए निकल पड़े।

बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक हाथरस रोड स्थित नहर के पास पहुंची, तभी एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार सभी पांचों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंद्राराऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी सीख देता है कि एक बाइक पर अधिक सवारी करना जानलेवा साबित हो सकता है। यातायात नियमों का पालन करना ही सुरक्षित जीवन की सबसे बड़ी गारंटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here