राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छात्रा को बनाया एक दिन का जिलाधिकारी, छात्र ने वर्तमान जिला अधिकारी के साथ फरियादियों की सुनी समस्या

0
8

 

हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी सभागार में एक अनूठी पहल देखने को मिली। इस दौरान एक छात्रा को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक रूप से जिलाधिकारी बनाया गया। छात्रा ने वर्तमान जिलाधिकारी अतुल वत्स के साथ कलेक्ट्रेट में बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और जनता दर्शन में आए लोगों से संवाद भी किया।

जनता दर्शन के दौरान छात्रा ने लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को उन्हें गंभीरता से सुनने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना और उनमें नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण के तहत प्रदेश भर में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में एक छात्रा को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन का जिलाधिकारी बनाया गया, ताकि छात्राओं को प्रशासनिक व्यवस्था से रूबरू कराया जा सके और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here