थाना सादाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस, चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना सादाबाद पुलिस ने कस्बा सादाबाद की सुभाष गली में दबिश दी और एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल थाना सादाबाद पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।









