पुलिस ने एक शातिर युवक को किया गिरफ्तार,कब्जे से एक अवैध रिवाल्वर व दो कारतूस किया बरामद

0
9

 

थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 9 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर जिले में फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एचोला शहादतपुर को जाने वाले रास्ते के मोड़ पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी रिवॉल्वर 32 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस ने मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना सिकन्द्राराऊ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here