सवारियों से भरी बस,ट्रैक्टर ट्रॉली व मैक्स लोडर में हुई टक्कर, बस चालक और मैक्स लोडर का चालक हुए घायल

0
6

 

हाथरस। चंदपा क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर स्थित संटीगरा मोड़ के पास एक सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस, जिसमें करीब 51 सवारियां मौजूद थीं, आगरा की ओर जा रही थी। तभी सामने से आलू लेकर आ रहा एक ट्रैक्टर बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसके बाद पास से गुजर रहा एक मैक्स लोडर भी हादसे की चपेट में आ गया और अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया।

हादसे में रोडवेज बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मैक्स लोडर सड़क पर पलटने से उसमें भी काफी नुकसान हुआ। इस दुर्घटना में रोडवेज बस का चालक और मैक्स लोडर का चालक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही थाना चंदपा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और सड़क पर पलटे मैक्स लोडर को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी, ताकि हाईवे पर यातायात सामान्य किया जा सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here