मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नरेश कुमार दिवाकर नियुक्त हुए जिला अध्यक्ष,सपा कार्यालय पर हुआ स्वागत

0
22

 

हाथरस। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने हाथरस जनपद में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नरेश कुमार दिवाकर को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश कुमार दिवाकर का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वागत समारोह में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, रामनारायण काके, अशोक गोला, मोहित कश्यप, अकील कुरैशी, हेमंत गौड़ सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इस अवसर पर लगभग 50 युवाओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

वहीं नवनियुक्त मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार दिवाकर ने कहा कि उन्हें युवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह हाथरस जनपद की तीनों विधानसभाओं में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here