हाथरस।गांव बिसाना निवासी होनहार युवा धीरज कुमार बघेल ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर Indian Army में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
धीरज कुमार बघेल, जो श्री ओमवीर सिंह फौजी के पुत्र हैं, प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद जब अपने गांव बिसाना पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा ने अपने कैंप कार्यालय बिसाना पर उन्हें सम्मानित किया और उनका आत्मीय स्वागत किया।
विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने धीरज कुमार बघेल को देश सेवा के इस गौरवपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवा हमारे क्षेत्र और देश का गौरव हैं और इनसे नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरणा मिलती है। 
इस सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। जिनमें भीकम सिंह चौहान, ओजवीर सिंह राणा, सत्येंद्र प्रधान, गोला प्रधान, राधेश्याम बघेल, थान सिंह बघेल, राजन सिंह बघेल, चुन्ना सिंह बघेल, गनेसीलाल बघेल, मुनेश बघेल, मुन्नालाल बघेल, रणवीर सिंह फौजी, फौरन सिंह, खुसीराम, अभय चौहान, अंकित चौहान, राहुल राठौर, धीरज चौहान और रवेन्द्र चौहान सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
गांव में लेफ्टिनेंट बने धीरज कुमार बघेल के स्वागत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए देश सेवा के लिए गर्व व्यक्त किया।









