हाथरस रोड रेलवे स्टेशन परिसर पर साधु का जला हुआ मिला शव,पुलिस जांच में जुटी

0
4

 

हाथरस जिले के हाथरस रोड रेलवे स्टेशन परिसर में एक जले हुए साधु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

आज सुबह स्टेशन परिसर में शव मिलने के बाद लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक साधु की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शुरुआती जांच में हत्या कर शव जलाने की आशंका जता रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बन गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here