गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौसंरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 51 लीटर कलश कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया गया है।
कांवड़ यात्रा पवित्र गंगा तट कछला घाट से गंगाजल लेकर शुरू होगी। यह यात्रा सिकंदराराऊ, हाथरस, मथुरा और बरसाना होते हुए नंदगांव स्थित अशिष्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान के चरणों में गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता के महत्व और सनातन संस्कृति में उनके स्थान को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में शामिल कांवड़िये पूरे मार्ग में भक्ति भाव के साथ गंगा जल लेकर चलेंगे और अंतिम पड़ाव पर गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की कामना करेंगे।
इस पावन यात्रा में निशांत यादव (गौरक्षक), राहुल उपाध्याय, योगेश ठाकुर, सुमित गौरक्षक, हरिओम, देव ठाकुर, जसवीर, प्रवेश यादव, कुलदीप यादव और सत्येंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में गौभक्त और धर्मप्रेमी शामिल रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि गौसंरक्षण और सनातन संस्कृति के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का एक प्रयास है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा और भजन-कीर्तन के माध्यम से पूरा माहौल भक्तिमय बनाया जाएगा।









