बांके बिहारी कॉलोनी मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठाः मुरसान में निकली प्रभात फेरी, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
हाथरस के मुरसान में ब्लॉक कार्यालय के पास बांके बिहारी कॉलोनी स्थित एक मंदिर में शिव परिवार और दुर्गा मां की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस उपलक्ष्य में कस्बे में भजन-कीर्तन के साथ एक प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी का कस्बेवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान महिला और पुरुषों ने शिव परिवार की मूर्तियों को अपने सिर पर रखकर पूरे कस्बे में भ्रमण किया।
अत्ती चौधरी ने बताया कि बांके बिहारी कॉलोनी के मंदिर में शिव परिवार और दुर्गा मां की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यह प्रभात फेरी निकाली गई थी। इस अवसर पर रिटायर्ड लेखपाल नेत्रपाल सिंह, ओम चौधरी, अनु चौधरी, अत्ती चौधरी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।









