होली के पावन पर्व को लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

0
9

 

हाथरस के सिकंद्राराऊ नगर में होली के पावन पर्व को लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के मोहल्ला हुरमत गंज स्थित किशोरी वल्लभ मंदिर में होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सिकंद्राराऊ के मोहल्ला हुरमत गंज स्थित किशोरी वल्लभ मंदिर में शुक्रवार को होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे पर फूलों की होली खेली और होली की शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में फूलों की वर्षा और भजनों की मधुर धुनों से माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मोहल्ले की अनेक महिलाएं और श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक होली मिलन समारोह का आनंद लिया।

कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने में प्रशांत भारद्वाज और मेघा भारद्वाज का विशेष सहयोग रहा, जिनके प्रयासों से यह आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here